Cow lovers

Cow lovers come with us and save the cow 'mother'

Permanently closed.
20/11/2025

16 साल बाद पिता पुत्र को chw संस्था ने मिलवाया
बेटे से मिलने के बाद पिता ने त्यागे प्राण

भोपाल। वृद्धआश्रम में रह रहे 65 वर्षीय मोहनलाल नामदेव इसी वर्ष अगस्त माह में एक डंडे के सहारे पैदल चलकर आसरा वृद्धाश्रम पहुंचे थे। श्री नामदेव पिछले 16 सालों से पारिवारिक विवाद के चलते अपने घर वालों से अलग रहकर जीवन यापन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 16 साल परिवार से अलग रहकर सड़कों पर भीख मांगकर निकाले हैं। इसी माह उनको सीने में अचानक दर्द होने पर चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर संस्था के पदाधिकारी मोहन सोनी ने बुजुर्ग को चिरायु अस्पताल में भर्ती किया। जिसके बाद समाज सेवी मोहन सोनी ने नासिक में रहने वाले श्री नामदेव के भाई से फोन पर बात कर जानकारी दी। नासिक से मिलने आए भाई ने उज्जैन निवासी भतीजे मयंक नामदेव का नंबर दिया । वृद्ध नामदेव के बेटे मयंक से बात कर संस्था के पदाधिकारी ने बुजुर्ग के स्वास्थ्य की जानकारी दी। बेटे मयंक ने बुजुर्ग नामदेव के लड़ाई झगड़े ओर उनकी नशे की बुरी आदतों के बारे में बताया । CHW संस्था के मोहन सोनी के लगातार काउंसिलिंग करने के बाद मयंक 9 नवम्बर की रात को उज्जैन से चिरायु अस्पताल आकर पिता से मिला। अगले दिन सुबह 8 बजे पिता ने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। जिसके बाद बेटे ने अपनी मां और राजस्थान में रहने वाली अपनी बहन को पिता के निधन की जानकारी दी। स्वर्गीय मोहनलाल का अंतिम संस्कार गृह जिले उज्जैन में किया गया।

20/11/2025

ट्रेन की रिपोर्ट में आए युवक को CHW कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया अस्पताल, युवक की बची जान

भोपाल। एक ऑटो चालक की सूझबूझ और मानवता के चलते ट्रेन की चपेट में आए युवक को समय पर अस्पताल पहुंचा कर बचा लिया गया। 14 नवंबर की रात लगभग 11.30 बजे ऐशबाग फाटक पर ट्रेन से दोनों पैर कटने के बाद एक आदमी पटरी पर तड़प रहा था। जिसे कुछ लोगों ने देखा पर किसी ने कोई मदद नहीं की। वहां से गुजर रहे बैटरी ऑटो चालक नबाब खान ने घायल युवक को पटरी से हटाकर चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी मोहन सोनी को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद श्री सोनी ने पुलिस की मदद से दोनों पैर गवा चुके 43 साल के अंतिम जाट को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंतिम जाट नजदीक स्थित झुग्गी बस्ती में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

20/11/2025
उप्र की बुजुर्ग भोपाल में मिली बेटे से एक माह से गुम वृद्ध महिला को CHW ने परिवार को सौंपा भोपाल। बीते सोमवार की देर रात...
20/11/2025

उप्र की बुजुर्ग भोपाल में मिली बेटे से
एक माह से गुम वृद्ध महिला को CHW ने परिवार को सौंपा

भोपाल। बीते सोमवार की देर रात एक वृद्ध महिला गांधीनगर के पास चांदपुर गांव में भटक कर पहुंच गई । बुजुर्ग महिला के संबंध में ग्रामीणों ने चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। इसके बाद संस्था के वालंटियर श्यामलाल ने अम्मा को भोजन और विश्राम की व्यवस्था कर करा कर उनका नाम पता पूछने की कोशिश की । पूछने पर बुजुर्ग महिला ने अपना नाम
शांति बताया। उन्होंने कहा कि वह अंजनी माता धाम गांव कुमेडी जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश से धान काटने आई इसी दौरान रास्ता भटक गई। बुजुर्ग शांति ने बताया कि उनके मोहन और कन्हैया नाम के दो बेटे है । जानकारी मिलने के बाद दूसरे दिन संस्था के पदाधिकारी मोहन सोनी ने बुजुर्ग शांति को आसरा वृद्धाश्रम छोड़ने के बाद परिवार की तलाश शुरू की। समाजसेवी मोहन सोनी ने ललितपुर मैं पुलिस की मदद से शांति बाई के बड़े बेटे को खोज लिया। बेटे ने बताया कि अम्मा लगभग डेढ़ महीने पहले भोपाल में अपने छोटे बेटे कन्हैया के पास गई थी। कन्हैया भोपाल में 12 नंबर स्थित झुग्गी में रहता है उससे संपर्क किया तो उसने बताया कि लगभग 1 महीने पहले अम्मा लापता हो गई थी तभी से पूरा परिवारों की तलाश कर रहा था। मां के बारे में पता चलते ही कन्हैयालाल अपने बेटे के साथ आश्रम आया। चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति के पदाधिकारी ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मां शांति को उनके छोटे बेटे के सुपुर्द कर दिया।

11/05/2023

Booking Open for Goumala

Book Goumala for safety of your family..
07/05/2023

Book Goumala for safety of your family..

काऊ लवर्स ग्रुप के सदस्यों ने पंचगव्य और आयुर्वेद के मिश्रण से माला बनाई है। यह माला आज सीहोर जिले के   श्री प्रवीण सिंह...
16/03/2023

काऊ लवर्स ग्रुप के सदस्यों ने पंचगव्य और आयुर्वेद के मिश्रण से माला बनाई है। यह माला आज सीहोर जिले के श्री प्रवीण सिंह जी को उपहार स्वरूप भेंट की। जानी मानी आर्टिस्ट सुश्री नीता दीप बाजपेयी द्वारा माला को डिजाइन किया गया है। यह
गुणों के साथ ही नियंत्रित करने में लाभदायक है।

05/09/2022

Address

Sehore
466001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Cow lovers posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category