10/03/2018
सेंधा नमक
लाहौर में इसका उत्पादन होने के कारण इसे लाहोरी नमक भी कहा जाता है l अंग्रेजी में इसे rock salt और halite भी कहते है.
बकरो को सेंधा नमक कैसी खिलाये.
* सबसे बेस्ट तरीका है की आप सेंधा नमक की डली (आधा किलो की एक ) को रस्सी से बांधकर 15 -15 फुट की दुरी पर बाड़े में लटका दे, जमीन से इतनी ऊपर रखे ताकि बकरिओं का मुँह उस तक आराम से पहुँच जाए. इससे आपका जानवर अपने आप स्वादानुसार उसको चाटता रहेगा.
दूसरा तरीका है की आप पीस कर चारे के साथ मिला कर या पानी में घोल कर देवें.
पशुओं को(विशेषकर बकरियों को) सेंधा नमक क्यों दिया जाता है-
* सेंधा नमक बकरों के लिए एक तरह से माउथ फ्रेशनर है.इसको चाटने से जानवरों के मुँह का स्वाद बना रहता है.
* बहुत कम लोग जानते हैं कि यह नमक सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि इसमें सारे तत्व शामिल है जो एक शरीर की जरुरत होते हैं। जैसे की लोहा, कैल्शियम, पोटेशियम, जिन्क और भी बहुत कुछ सेंधा नमक में मौजूद होता हैं।
*सेंधा नमक खराब पाचन के उपचार में काफी प्रभावी होता है। ये एक औषधि की तरह काम करता है जिससे पाचन में सुधार आता है। ये भूख और गैस में भी राहत देता हैं।
* रोजाना सेंधा नमक खाने से शरीर के खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरता है और पीएच स्तर को नियंत्रित रखता है। ये रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करता है और शरीर में मौजूदा गंदगी और टॉक्सिक मिनरल्स को बहार निकाल देता है।
*रक्तचाप के स्तर का संतुलन बनाए रखता है।
* सेंधा नमक नींबू के रस के साथ जानवरों को दिया जाए तो पेट के कीड़ो से आराम मिलता है
* मांसपेंशियों में ऐंठन होती है तो सेंधा नमक राहत पहुंचा सकता है।
* साइनस और सांस की समस्या से पीड़ित है उन्हें रोजाना सेंधा नमक खिलाये।
* सेंधा नमक जरुरी मिनर्लस प्रदान करता है और इम्यून सिस्टम को सुधारता हैं। इसके अलावा ये संचार, श्वसन और तंत्रिका तंत्र को एक हद तक सुधारता है।
* सेंधा नमक प्रभावी ढंग से पाचन और लार के रस को स्वस्थ बनाए रखता है।
* सेंधा नमक हड्डियों और टीशूज को मजबूत बनाता है.
(प्रदीप राठौड़)