21/04/2026
2 साल पहले जो आम के पेड़ मैंने लगाए थे, अब उनकी फसल बहुत अच्छी आ गई है। इसमें कई वैरायटी हैं- कुल 42 पेड़ लगाए थे, जिनमें लगभग 12 से 15 किस्में शामिल हैं। आप वीडियो में खुद देख सकते हैं कि पेड़ कैसे लग रहे हैं।
अभी सभी पेड़ों में फल नहीं आए हैं। इसका कारण यह है कि जब पेड़ छोटे थे, तब हमने उनके फूल और छोटे फल तोड़ दिए थे ताकि पेड़ों की ग्रोथ बेहतर हो सके। इसी वजह से इस बार कुछ पेड़ों पर कम फल हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगले साल सभी पेड़ों से अच्छी फसल मिलेगी।
फिलहाल हम इनमें ड्रिप पानी के लिए लगाने जा रहे हैं , खाद और फर्टिलाइज़र डालने वाले हैं। अनुमान है कि 15–20 दिनों के अंदर काफी अच्छा बदलाव दिखेगा, क्योंकि मौसम भी तेजी से गर्म हो रहा है। खाद, फर्टिलाइज़र और दवाइयों के बाद हम कुछ चुनिंदा फलों को पाउच में पैक करेंगे, ताकि वे सुरक्षित रहें और पक्षी उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें।
उम्मीद है कि अगले 2 महीनों में हमें अच्छे, खूबसूरत, हेल्दी और स्वादिष्ट आम मिलेंगे।