18/05/2026
मैं तो वही थी ना, जो इनसे डरी सहमी रहती थी।
फिर आज क्यों मेरे दिल इनके लिए एक ममता भरी नजर जगी थी।।
जब देखा मैने मासूम जानो को भूख से तड़पते हुए।
मैं जोर रो पड़ी दिल को थामे हुए।।
वो नन्हा सा बेजुबान मुझसे लिपटकर बोला , आज "माँ के आँचल" में सिर रखकर सोने दो माँ , उस आँचल मे मुझे रोने दो माँ।।
गम का साया जैसे मुझे था।
उस गम के साए को अपने आँचल से भिगोने दो माँ।।
आज मैं दिल थामकर बोली।।।।
हां ये मेरा वही मां का आँचल है जिसने इन मासूम बेजुबानों को रोते हुए हसाया।
हां मुझे गर्व है ये मेरा वही मां का आँचल है जिसने नन्हे नन्हे बच्चों की चीखों को हसी में बदल दिया।।
वो मेरा नन्हा सा बेजुबान बच्चा मुझसे बोला ये मेरा वही मां का आँचल है जिसने मां की गोद में मुझे सोने दिया।
मेरी मां ने अपने दिल के दर्द में मुझे खोने दिया।।
हां ये वही मां का आँचल है , जिसने मां के प्यार के एहसास में मुझे खोने दिया।।।।।।
हां ये मेरा मां का आँचल है जिसके होने पे आज मुझे गर्व है।।।।❤️❤️❤️