22/07/2020
ग्राम-चिडिभेल्ली, तिमली, विेेकासनगर में गौ तीर्थ धाम बनाने के लिए सुनहरा प्रयास
आप को जानकर अति हर्ष होगा की हरिओम आश्रम कड़वापानी ने गौ संरक्षण में एक कदम और आगे बढाते हुए ग्राम चिडिभेल्ली, तिमली, विकासनगर में गौशाला संचालन करने का निर्णय लिया है। इस पुण्य सेवा के लिए आश्रम ने लगभग 15 बिघा भूमि लिस पर ली है। जून 2020 से गौशाला में कार्य भी प्रारम्भ हो गया है।
यहा पर लगभग 1000 निराश्रित गौवंश के कल्याण के लिए व्यवस्था की जाएगी। गौशाला के साथ यहा और भी प्रोजेक्ट जैसे गौबर गैस प्लांट, केचुआॅ खाद, गौमूत्र उत्पाद, तथा दूध व दूध उत्पाद बनाकर समाज तक पहुचाया जाएगा। इससे 50-60 सेवको को प्रत्यक्ष रोजगार एवं कईयो को अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार उपल्बध होगा। देहरादून में रोड पर परेशान गोवंश के लिए हरिओम आश्रम सबसे बडी गौशाला को संचालन कर रहा है। सीमित भूमि व संसाधनो के साथ वर्तमान में समस्त सेवाए चल रही है। भविष्य में और बडे स्तर पर ऐसे सामाजिक सेवाओ के लिए पूज्य महाराज जी एवं शिवोऽहम् बाबा जी के सान्ध्यि में आश्रम हमेशा अग्रसर है।
जंगल के बीच बसे छोटे से ग्राम चिडिभेल्ली में केवल 20-25 परिवार निवास करते है। तिमली से करीब 1 कि.मी. व देहरादून शहर से करीब 35 कि.मी. दूर यह गाॅव समय से काफी पीछे है। आपको जानकर हैरानी होगी की राजधानी देहरादून के इस गावॅ में आज तक बिजली भी नही पहुॅची है।
आश्रम का यह प्रयास निश्चित ही आने वाले समय में एक प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। गौसेवको के कर्म व गौ-माता के आशिर्वाद से ग्राम-चिडिभेल्ली को एक तीर्थ धाम के रुप में आने वाली पीढीया देखेगी।