02/05/2026
हर हर महादेव जी
आप सभी जानते कि भीषण गर्मी का समय है,
हम इंसान तो स्वयं अपनी तृष्णा को तृप्त कर रहे हैं किंतु जो जीव बे जुबां हैं, जैसे पक्षी, पशु आदि ऐसा नहीं कर सकते हैं।।
ऐसे में हमारा दायित्व है कि अपने आंगन में, खेत में, रास्तों पर छांव में एक मिट्टी के पात्र में प्रतिदिन जल भर कर उन जीव जंतुओं की सहायता करें।।
केवल 2 माह तक आप यह निश्चित करें कि यह क्रिया नियमित रूप से हो।
जल जीवन है और जल पर सबका जीवन निर्भर करता है।।
हर हर महादेव
भोलेनाथ सबके साथ